Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़: भाजपा नेता की घर में घुसकर हत्या, पत्थर लाठी-डडों और चाकू से कई वार, पुत्र बुरी तरह घायल

0
221

छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता के भाटापारा स्थित घर में घुसकर 20-30 लोगों ने उन पर और उनके बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसके बाद इलाज के दौरान नेता की मौत हो गई और उनके बेटे का इलाज चल रहा है। यह घटना तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंदरू के कल्याणी नगर की है।

Narendra Modi

जानकारी के अनुसार कुछ बदमाश भाजपा नेता जितेंद्र पाल के घर में घुस आए और उन पर व उनके बेटे आयुष(16) पर पत्थर, लाठी-डंडों और चाकू से कई वार किए। प्राणघातक हमले में दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद दोनों को लहूलुहान हालत में खुसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यहां इलाज के दौरान 46 वर्षीय जीतेंद्र पाल ने दम तोड़ दिया जबकि पुत्र आयुष की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 302, 307, 458, 147, 148, 149, 294, 506(b) के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी है।

परिजनों का यह भी आरोप:
भाजपा नेता के परिजनों का कहना है कि आरोपियों द्वारा जितेंद्र पाल से 6 माह पहले 1 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। वारदात को अंजाम देने 20-30 को पहुंचे थे।