Advertisement Carousel

एसबीआई-पीएनबी नहीं यह बैंक दे रहा है FD पर 8.80% का ब्याज

0
382

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा रेपो रेट में 35 बेसिक प्वाइंट की बढ़ोतरी किए जाने के बाद बैंक अब अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposite) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर रही है। एसबीआई (SBI), पीएनबी (PNB), एचडीएफसी (HDFC) समेत कई बैंकों ने एफडी की ब्याज दर में बढ़ोतरी कर दी है। बड़े बैंकों के बाद अब जाना स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एफडी की ब्याज दर में बड़ी बढ़ोतरी कर दी है। बैंक ने ब्याज दर रेगुलर ग्राहकों के लिए 7.75 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.80 फीसदी कर दिया है।

 

FD की ब्याज दरों में बढ़ोतरी
जाना स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एफडी की ब्याज दर में बड़ी बढ़ोतरी की है। बैंक ने रेगुलर और वरिष्ठ नागरिकों के एफडी की दर को रिवाइज किया है। बैंक यहां रेगुलर ग्राहकों को 7.55 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 8.80% की दर से ब्याज मिल रहा है। बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 2 साल से अधिक और 3 साल से कम के जमा पर 8.80 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं इस अवधि के लिए सामान्य ग्राहकों को 7.55 % से 7.85% की दर से ब्याज मिल रहा है।

सबसे ज्यादा ब्याज
जाना स्मॉल फाइनेंस बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर सबसे अधिक ब्याज दे रहा है। नई दरें 15 दिसंबर से लागू कर दी गई है। जाना बैंक 2 से 3 साल के जमा पर सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। विजयनगर, बैंगलुरू में अपनी 736वीं ब्रांच ओपनिंग के दौरान बैंक के निदेशक और हेड ऑफ ब्रांच बैंकिंग और मार्केटिग श्रीनिवास मूर्ति ने कहा कि हम तेजी से बढ़ रहे हैं। हमें अपने ग्राहकों के बेहतर अनुभव का ख्याल रखते हुए फास्ट सर्विस की ओर विकसित होना है। उन्होंने कहा कि एफडी में बेहतर ब्याज देकर हम ग्राहकों को अपने यहां निवेश के लिए प्रेरित कर सकते हैं। इससे पहले नवंबर में भी बैंक ने ब्याज दरों में बदलाव किया था।