Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

अरिजीत सिंह ने खचाखच भरे स्टेडियम में छुए धोनी के पैर, आईपीएल के वो खास पल, जहां दिल हार बैठी पब्लिक

0
281

क्रिकेट का त्योहार आईपीएल शुरू हो चुका है। 31 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इसका शानदार आगाज हुआ। चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटन्स के मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी हुई, जिसमें जाने-माने सिंगर अरिजीत सिंह, एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और तमन्ना भाटिया ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। इस दौरान कुछ ऐसा भी हुआ, जिसने पूरी पब्लिक को दीवाना कर दिया। ये वो पल था, जिसमें अरिजीत ने अपनी सादगी से सबका दिल जीत लिया और एमएस धोनी से पूरा देश कितना प्यार-सम्मान करता है, ये भी जगजाहिर हो गया।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

एमएस धोनी ने भी इंजॉय की अरिजीत की परफॉर्मेंस

इस समय इंटरनेट पर अरिजीत सिंह और एमएस धोनी (MS Dhoni-Arijit Singh) की फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। जब अरिजीत मैदान में लाइव परफॉर्मेंस दे रहे थे, तब पवेलियन में एक कोने में बैठे एमएस धोनी भी उनके गानों को इंजॉय कर रहे थे। जैसे ही कैमरे में धोनी दिखे, पूरा स्टेडियम झूम उठा। वहीं, अरिजीत ने अपनी आवाज से सबको दीवाना कर दिया।

रश्मिका-तमन्ना ने भी खूब किया एंटरटेन

रश्मिका मंदाना और तमन्ना भाटिया ने भी लोगों को खूब एंटरटेन किया। रश्मिका ने जहां ‘सामी सामी’ और ‘नाटू नाटू’ गाने पर जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। वहीं, तमन्ना ने भी ट्रेंडिंग सॉन्ग पर खूब कमर मटकाई।

अरिजीत ने छुए एमएस धोनी के पैर

सबकी परफॉर्मेंस होने के बाद अरिजीत सिंह, रश्मिका मंदाना और तमन्ना भाटिया के साथ होस्ट मंदिरा बेदी स्टेज पर थे। जैसे ही धोनी मंच पर आए, अरिजीत ने उनके पैर छू लिए। इस एक मोमेंट ने सबका दिल जीत लिया।