Advertisement Carousel

बलौदा बाजार के सीमेंट फैक्ट्री में हादसा, 3 मजदूरों की हुई मौके पर मौत

0
224

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के एक फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट हो गई है। सिलेंडर ब्लास्ट होने से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में कई मजदूरों के घायल होने की सूचना मिल रही है। वहीं बताया जा रहा कि मरने वालों की संख्या भी बढ़ सकती है।

हादसे की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। बता दें ये हादसा हिरमी के सीमेंट फैक्ट्री की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, घटना बलौदाबाजार के सुहेला थाना के हिरमी गांव की है। यहां पर अल्ट्राटेक सीमेंट की फैक्ट्री है। बताया जा रहा है कि दोपहर के समय लगभग 3.30 बजे के आसपास फैक्ट्री में काम चल रहा था।

प्लांट के लाईन टू में काम चल रहा था। इस दौरान भारी संख्या में मजदूर फैक्ट्री में मौजूद थे। आशंका जताई जा रही है कि इस दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ। धमका इतना जबरदस्त था कि तीन मजदूरों के चिथड़े उड़ गए। वहीं हादसे में कई मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की जानकारी के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को रायपुर लाया जा रहा है। फिलहाल मौके पर आफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस घटना स्थल पर मौजूद है और इस हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

एसडीओपी बलोदा बाजार और एडिशनल एसपी घटनास्थल पर मौजूद हैं और हादसे का जायजा ले रहे हैं। वहीं मरने वालों में उमेश कुमार वर्मा 25 वर्ष पिता रेवाराम वर्मा सरफोंगा शामिल है। इसके अलावा सभी मृतक फैक्ट्री के आसपास के गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं।