Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

महादेव सट्टा एप मामले में ACB का एक्शन, भिलाई में 2 युवकों को लिया हिरासत में

0
75

भिलाई। महादेव सट्‌टा एप पर छत्तीसगढ़ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही. वहीं दुर्ग में सोमवार को ACB की टीम ने महादेव सट्टा एप से जुड़े लोगों के घरों पर छापामार कार्रवाई की। एसीबी ने दो युवकों को उनके घर से हिरासत में लिया है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada


ACB की टीम मोहम्मद सद्दाम के घर फरीद नगर निवास पर पहुंची थी पर वहां ताला लगा पाया गया। वहीं खुर्सीपार थाना क्षेत्र के बंगाली पारा निवासी विश्वजीत राय और राहुल को एसीबी टीम ने उनके घर से हिरासत में लिया है। बता दें कि इससे पहले ईडी की टीम महादेव एप मामले में मोहम्मद सद्दाम के घर पर छानबीन कर चुकी है।

बता दें कि हालही में पुलिस ने दुर्ग में छापामार कार्रवाई कर महादेव सट्टा एप से जुड़े दो सगे भाइयों, यामंत चंद्राकर और ओमप्रकाश चंद्राकर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से जब्त किए गए मोबाइल से पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है। आरोपी यामंत दो वर्ष से दुबई में रहता था। यह महादेव सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर का करीबी बताया जा रहा है।

आरोपी यामंत ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि वह पूर्व में दुबई में रहकर महादेव सट्टा एप चलाने का काम करता था। वहां से लौटने के बाद वह छत्तीसगढ़ में काम कर रहा था। यामंत के पास से यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) का आई कार्ड मिला है। कार्ड की वैधता 16 नवंबर 2022 से 15 नवंबर 2024 तक की है। ओमप्रकाश भी पूर्व में महादेव सट्टा एप संचालित करने यूएई में रहता था।

एसीबी कर रही जांच
महादेव सट्टा की जांच कर रही एसीबी को सबसे पहले दोनों भाइयों के बड़े लेन-देन का पता चला। उनके माध्यम से होने वाले पैसों का ट्रांजेक्शन देखकर ही पड़ताल की गई। सीधा लिंक सौरभ चंद्राकर से मिलने के बाद ईओडब्ल्यू और रायपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से उनकी तलाश शुरू की थी। इस मामले में कुछ और लोगों का नाम सामने आया है। उन्हें ट्रैक किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि इसमें जल्द कुछ लोगों की गिरफ्तारी होगी।