Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

कोरबा में कैबिनेट मंत्री के स्वागत के दौरान टूटा मंच, गिर पड़े मंत्री समेत सभी नेता

0
150

कोरबा: मंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपने निर्वाचन क्षेत्र पहुंचे मंत्री लखनलाल देवांगन के सुरक्षा में चूक का मामला का सामने आया है। यहाँ कार्यकर्ताओं के स्वागत के दौरान अस्थाई मंच टूट पड़ा जिससे स्थानीय पदाधिकारियों के साथ कैबिनेट मंत्री लखन लाल नीचे गिर पड़े। हालाँकि मंच की ऊंचाई कम थी लिहाजा इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई। इस दौरान लखन लाल देवांगन वह मौजूद जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

वही अब इस पूरे घटना का वीडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियों में देखा जा सकता है कि मंत्री लखन लाल को लड्डुओं से भी तौला गया। इसके बाद जब वह मंच से अपना सम्बोधन दे रहे है तभी वहां जुटी भीड़ की वजह से अस्थाई मंच टूट पड़ा और मंत्री समेत सभी नीचे आ गिरे। मंच की ऊंचाई काफी कम थी लिहाजा कोई चोटिल नहीं हुआ।

बनाये गए मंत्री
लखन लाल देवांगन इस बार कोरबा से निर्वाचित हुए है। उन्होंने तत्कालीन सरकार के राजस्व मंत्री और तीन बार के विधायक रहे जयसिंह अग्रवाल को करीब 26 हजार वोटों के अंतर से पटखनी दी है। पूर्ववर्ती डॉ रमन सिंह की सरकार में लखन लाल संसदीय सचिव थे। तब वह कटघोरा के विधायक थे। इस बार साय सरकार में उन्हें मंत्री पद भी दिया गया है। लखनलाल को मंत्री बनाये जाने से कोरबा भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। वे जब शनिवार को राजधानी से वापिस कोरबा लौटे तो जिले में प्रवेश के साथ ही पाली, कटघोरा, दर्री और कोरबा में उनका अभूतपूर्व स्वागत किया गया।