Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

नड्डा के 71 आदिवासी मारे गए वाले बयान पर, मुख्यमंत्री बघेल ने कह दी ये बड़ी बात

0
320

रायपुर । शुकव्रार को रायपुर में हुए भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने कहा- यहां हमारे 71 आदिवासी भाई मारे गए और भूपेश बघेल जी केरल में राहुल गांधी के साथ ताली बजा रहे थे। देर रात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से नड्डा का वीडियो साझा करते हुए लिखा, झूठ बोले..बार-बार झूठ बोलो..जोर-जोर से बोलो। बस्तर से सरगुजा तक मेरे सभी आदिवासी भाई सुखी रहें, प्रसन्न रहें। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बताएं कि कहां 71 आदिवासियों की दो पहले मौत हुई है। आदिवासियों का बुरा सोचने वालों को ईश्वर सद्बुद्धि दे।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा, भाजपा के अध्यक्ष को पहले मानचित्र का अध्ययन कर केरल और तमिलनाडु में अंतर जानना चाहिए। तभी तमिल, तेलगु, मलयालम और कन्नड़ में अंतर समझ में आएगा। रघुपति राघव राजाराम गाते हुए ताली बजाने से तो गोडसे को समस्या थी। आपको भी हो गई? भारत जोड़ने निकले हैं, दर्द लाजमी है आपका।