Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ सरकार की शपथ, पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे रायपुर, कार्यक्रम का वीडियो देखे यहां

0
109

रायपुर में आज छत्तीसगढ़ की नई सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है। दो बजे की जगह अब शाम चार बजने होने वाले समारोह में प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल होंगे। पीएम मोदी रायपुर पहुंच चुके हैं। गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा समेत कई बड़े दिग्गज नेता शपथ ग्रहण में शामिल होने रायपुर पहुंच चुके हैं। यह समारोह साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में हो रहा है। शपथ ग्रहण में मुख्यमंत्री के साथ दो उप मुख्यमंत्री व 10 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री डा. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन समेत दूसरे राज्यों के कुछ मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada