Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

शादी से लौट रही कार को ट्रक ने मारी टक्कर, दूल्हा-दुल्हन समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत

0
224

कवर्धा: जांजगीर के मुलमुला थाना अंतर्गत पकरिया जंगल के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने कार को जोरदार ठोकर मार दी. इस दुर्घटना में कार में बैठे दुल्हन समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. कार पामगढ़ से अकलतरा की ओर जा रही थी. बलौदा के ओम सोनी का परिवार कार में सवार था. जो शिवरीनारायण में अपने बेटे शुभम की शादी कर बलौदा लौट रहे थे. इस दौरान ये हादसा हो गया. वहीं ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया है.

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

बलौदा के प्रतिष्ठित नागरिक ओम सोनी कल अपने बेटे शुभम की बारात लेकर शिवरी नारायण गए थे और आज सुबह नई बहू को कार में लेकर अपने परिजनो के साथ बलौदा लौट रहे थे. तभी उनकी गाडी पकरिया गाँव पार कर सागौन जंगल के पास पहुंची थी, इस दौरान अकलतरा की ओर से आ रही ट्रक ने कार को ठोकर मार दी. ठोकर इतनी तेज थी कि कार का सामने का हिस्सा पीछे सीट में मिल गया था और कार में सवार बहू सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद कार के इंजन से घुंआ निकलने लगा. इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके में ग्रामीणों की भीड़ लग गई. कार में फंसे लोगों को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफल नहीं हुए. डायल 112 के पहुंचने के बाद कार के दरवाजे को किसी तरह खोला गया और सभी मृतकों के पोस्टमार्टम के लिए पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. वहीं घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है, जिसके विषय में पुलिस जानकारी जुटाने में लगी है.

इधर कवर्धा सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत अमलीडीह गांव के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. वहीं बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे में ट्रक चालक को भी चोट आई है. दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ट्रक कवर्धा से भोरमदेव की ओर रेत लेकर जा रहा था.