Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सीएम पर तंज कसते हुए कहा – बहुत हुआ सट्टे का खेल, बाय-बाय भूपेश बघेल

0
139

रायपुर। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर राजधानी रायपुर पहुंच चुके हैं। एकात्म परिसर में आज पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने महादेव एप को लेकर कहा कि भ्रष्ट कांग्रेसियों की धुलाई के लिए छत्तीसगढ़ तैयार हैं।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पीसी में कहा कि महादेव ऐप के जरिए करोड़ों रुपए खाने वालों की धुलाई के लिए छत्तीसगढ़ तैयार हैं। कांग्रेस के फैलाए हुए कीचड़ में कमल खिलाने की तैयारी है। झूठे वादे, झूठे इरादे कांग्रेस के नहीं नेक इरादे। बहुत हुआ सट्टे का खेल बाय-बाय भूपेश बघेल..। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया और न ही कुछ दिया। कांग्रेस की गारंटी और कांग्रेस दोनों फेल है। यहां तो गौठान घोटाला हुआ है। गौ माता का श्राप कांग्रेस साफ…।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भूपेश बघेल और कांग्रेस ने हिमाचल में भी कई वादे किए थे, वे भी फेल हुए हैं। कर्नाटक से लेकर हिमाचल तक इनकी गारंटी फेल हुई है,कोई वादा पूरा नहीं किया है। जैसे दिल्ली में घोटाले करने वाले जेल में है, वैसे यहां पर भी घोटाले करने वाले जेल जाएंगे। हमारी सरकार आएंगी तो हम सरकार बनने के एक सप्ताह बाद ही 25 दिसंबर को किसानों को पैसा देंगे, ये मोदी की गारंटी है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। वे आज बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।