Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ईडी का छापा, हवाला कारोबारी, वकील और शराब ट्रांसपोर्टर के ठिकानों पर दबिश

0
197

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर छत्‍तीसगढ़ के कई जिलों में एक साथ छापा मारा है। खबरों के अनुसार ईडी की टीम ने सोमवार की सुबह राइस मिल, पेट्रोल पंप कारोबारी, एडवोकेट सहित ट्रांसपोर्टर के ठिकानों पर दबिश दी है। बताया जा रहा है कि ईडी ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़ में दबिश दी है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

रायपुर के अशोका रत्न के अंदर 32 बंगला में कारोबारी दमानी के यहां ईडी टीम पहुंची है। बताया जा रहा है कि इनका राइस मिल, पेट्रोल पंप समेत सप्लाई का काम है। स्वर्णभूमि स्थित वकील पीयूष भाटिया के घर पर ईडी ने दबिश दी है।

वहीं भिलाई स्थित फरीद नगर में मोहम्मद सद्दाम के यहां भी ईडी के अधिकारियों ने छापा मारा। मोहम्मद सद्दाम की शराब परिवहन में गाड़ियां चलती थी। पिछले दिनों महादेव सट्टा में भी फंसा था।