Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

झारखंड के विधायकों का रायपुर में हो गया विरोध, अंकिता हम शर्मिंदा हैं के लगे नारे

0
274

 

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

रायपुर। खरीद- फरोख्त के डर से रायपुर आए झारखंड के विधायकों का विरोध हो गया। दो दिनों से रायपुर में रह रहे इन विधायकांे के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं ने मोर्चा खोल दिया। शुक्रवार को ये नेता रिजॉर्ट के बाहर पहुंच गए। अंदर झारखंड विधायक मौजूद थे। बाहर से भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और बड़ी तादाद में नेता इसका विरोध करते रहे।

रायपुर के मेफेयर गोल्फ रिजॉर्ट में अभी कुल 29 विधायक ठहरे हुए हैं। वहीं झारखंड में हुए अंकिता मर्डर केस मामले को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा आज झारखंड के विधायकों का विरोध करने नया रायपुर पहुंची। कार्यकर्ताओं ने मेफेयर रिसॉर्ट के सामने जमकर हंगामा किया।

रिसॉर्ट के बाहर पुलिस की तरफ से सुरक्षा की पुख्ता तैयारी की गई है। लगभग 200 से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है। सभी पुलिस वालों से नेता भिड़ गए। खूब धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद दर्जनों भाजपाइयों को गिरफ्तार कर रिजॉर्ट से दूर ले जाया गया। दरअसल झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार पर सियासी संकट है। इस वजह से विधायकों को खरीद-फरोख्त से बचाने उन्हें यहां लाया गया है।