Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

भेंट मुलाकात कार्यक्रम की घोषणाओं पर हुआ अमल, CM बघेल ने 9 करोड़ 25 लाख रुपए की दी स्वीकृति

0
155

बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत दिनांक 11, 12 और 13 मई को बिलासपुर जिले में की गई घोषणाओं पर आदेश जारी किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने बिलासपुर जिले के 43 समाजों को 9 करोड़ 25 लाख रुपए की स्वीकृति आदेश जारी कर दिए हैं।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

नगर विधायक शैलेष पांडेय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी सरकार सभी वर्गों का ख्याल रखते हुए विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है।

जिला बिलासपुर में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने विभिन्न समाजों को भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने की घोषणा की थी जिसके तहत सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है जिसके लिए बिलासपुर की जनता की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हृदय से धन्यवाद देते हैं।