Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

लगातार बारिश के चलते कच्चा मकान ढहा, पति-पत्नी की दबने से हुई मौत

0
151

बालोद जिले के देवरी थाना अंतर्गत एक बड़ी खबर सामने आई है यहां पर कच्चा मकान गिरने से एक दंपत्ति की दर्दनाक मौत हो गई। पूरा मामला ग्राम सिरपुर का है। यहां लगातार हो रही बारिश से एक परिवार के दो लोग हादसे का शिकार हो गए।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

घटना बुधवार रात की है। बताया जा रहा है कि संतराम यादव (55) और उनकी पत्नी कुंती बाई (50) सो रहे थे। बारिश के कारण उनका छप्पर और दीवार भरभराकर गिर पड़े। जिसके नीचे बदने से दोनों की मौत हो गई। जिस छप्पर के गिरने से यादव दंपत्ति की मौत हुई है वह प्लास्टिक और मुरम से बना हुआ था। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई रात भर बारिश से ईंट की दीवार गीली हो गई और अचानक गिर गई।