Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में मिले इतने मरीज, 2 की मौत, यहां देखें पूरी रिपोर्ट

0
321

छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार में थोड़ा लगाम लगा है। पिछले कुछ दिनों से कोरोना संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 160 नए कोरोना मरीज की पहचान हुई है। जिसमें से सर्वाधिक 29 केस बलौदाबाजार जिले से है। वहीं राज्य में आज 15 मरीज कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हुए है।


विभाग के अनुसार आज 4097 सैम्पलों की जांच हुई। प्रदेश में कोरोना औसत पॉजिटिविटी दर घटकर 3.91 फीसदी रह गया है। बुलेटिन के अनुसार रायपुर और धमतरी में दो कोविड मरीजों की मौत हुई है। मरीज कोविड के अलावा कई अन्य समस्याओं से भी ग्रसित थे।