Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ के इस जिले में आंधी तूफान ने मचाई तबाही, पेड़ गिरने से पति पत्नी की मौत

0
286

धमतरी। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। यहां कई हिस्सों में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश ने तबाही मचाई है। बेमौसम हुए इस बारिश में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसी बीच आज धमतरी जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां साप्ताहिक बाजार में तेज आंधी तूफान से एक पेड़ गिर गया। जिसमें दबकर पति पत्नी की मौत हो गई।

Narendra Modi

जानकारी के अनुसार घटना सिहावा थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। बड़ी मशक्कत से आधे घंटे बाद दोनों के शव को निकाला गया।