Advertisement Carousel

पूर्व प्रमुख सचिव अमन सिंह की अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित, EOW ने दर्ज किया है केस

0
301

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। इससे पहले कोर्ट उनकी जमानत याचिका खारिज कर चुका था। अब अमन सिंह दोबारा हाईकोर्ट पहुंचे हैं। अमन सिंह और उनकी पत्नी यास्मीन सिंह के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है।

Narendra Modi

अमन सिंह इससे पहले सुप्रीम कोर्ट उसके बाद हाईकोर्ट और फिर लोअर कोर्ट गए थे। जहां उनकी जमानत याचिका खारिज की गई थी। इसके बाद एक बार फिर अमन सिंह ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई है। पूर्व की सुनवाई में हाईकोर्ट ने शासन को नोटिस जारी कर मामले की केस डायरी तलब की थी।