Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम में निवेश कर पाएं तगड़ा रिटर्न, टैक्स सेविंग का भी मिलेगा फायदा

0
293

Post office Time Deposit Scheme: मार्केट में बदलते वक्त के साथ ही निवेश के कई ऑप्शन आ चुके हैं, लेकिन आज भी बड़ी संख्या में लोग पोस्ट ऑफिस और बैंक की एफडी स्कीम में निवेश करना पसंद करते हैं. पोस्ट ऑफिस की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम को टर्म डिपॉजिट स्‍कीम कहते हैं. इस स्कीम में आप 1 साल, 2 साल, 3 साल और पांच साल के लिए पैसे निवेश कर सकते हैं. हाल ही में सरकार ने कई स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दरों में इजाफा किया है. इनमें पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम (Time Deposit Scheme) का नाम भी शामिल है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

ग्राहकों को मिल रही ज्यादा ब्याज दर

सरकार ने 1 जनवरी, 2023 को पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम की ब्याज दरों में 20 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है. इस इजाफे के बाद अब पोस्ट ऑफिस की पांच साल की एफडी स्कीम पर 7.00 फीसदी ब्याज दर मिल रही है. 1 साल की एफडी पर ग्राहकों को 6.6 फीसदी ब्याज दर मिल रही है. वहीं, 2 साल की एफडी पर 6.8 फीसदी और 3 साल की एफडी पर 6.9 फीसदी ब्याज दर ऑफर की जी रही है.

टैक्स छूट का मिलेगा लाभ

पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम में 5 साल के लिए निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स की धारा 80C, 1961 के तहत 1.5 लाख रुपये की छूट मिलेगी. इसके साथ ही इस स्कीम में आप 1,000 रुपये से लेकर अधिकतम 100 के मल्टीपल में अपनी जरूरत के अनुसार राशि निवेश कर सकते हैं. इसमें अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है.

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम के खास फीचर्स-

1. इस खाते को आप सिंगल अकाउंट के रूप में खोल सकते हैं.

2. इस खाते को आप दो या तीन लोगों के साथ मिलकर ज्वाइंट खाते के रूप में खोल सकते हैं.

3. इस खाते को आप माइनर बच्चे (10 साल से अधिक) के लिए माता-पिता की देखरेख में खोल सकते हैं.

मिलेगा कितना रिटर्न-

अगर आप पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम में 5 साल के लिए पैसे निवेश करते हैं तो 7 फीसदी के हिसाब से आपको ब्याज के रूप में 2,07,389 रुपये मिलेंगे. ऐसे में मैच्योरिटी पर आप पूरे 7,07,389 रुपये के मालिक होंगे. वहीं, अगर आप इस राशि को दोबारा इन्वेस्ट कर देते हैं तो आपको कुल 10,00,799 रुपये मैच्योरिटी पर मिलेंगे.