Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ की बवाली पत्नी, कोर्ट परिसर में पकड़ा पति का कॉलर और बोली- गुजारे के लिए पैसे दे वरना चल थाने

0
254

कोरिया। मनेंद्रगढ़ में पत्नी ने कोर्ट परिसर में पति का कॉलर पकड़ लिया। पीटने की धमकी देने लगी, काफी गुस्से में आकर पत्नी ने पति को खूब खरी खोटी सुनाई। फिर बात इस कदर बिगड़ गई कि दोनों न्यायालय से निकलकर एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराने पुलिस थाने पहुंच गए।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

जानकारी के अनुसार एमसीबी जिला अंतर्गत टीना दफाई छोटी बाजार निवासी शशि का विवाह शक्ति जिला अंतर्गत नंदेली निवासी सोहन धिरहे के साथ साल 2014 में हुआ है। पिछले 6 सालों से दोनों पति-पत्नी अलग रह रहे हैं। 7 साल की उनकी एक बेटी भी है। शशि के की ओर से परिवार न्यायालय मनेंद्रगढ़ में भरण-पोषण प्राप्त करने के लिए परिवाद पेश किया गया है।

परिवाद अंतर्गत महिला का पति नंदेली जिला शक्ति निवासी सोहन धिरहे सोमवार को पहली बार कोर्ट से मिले नोटिस पर परिवार न्यायालय मनेंद्रगढ़ में उपस्थित हुआ था। कोर्ट की ओर से दोनों पति-पत्नी को मध्यस्थता के लिए भेजा गया। न्यायालय परिसर में मध्यस्थता के दौरान पति-पत्नी में भरण-पोषण की राशि को लेकर विवाद होने लगा।

विवाद न्यायालय के बाहर तक आ गया। पत्नी के द्वारा पति के ऊपर राशि न देने और बच्चे का भरण पोषण नहीं किए जाने का आरोप गलाते हुए मारपीट भी की। मामला इतना बढ़ गया कि पति की ओर से स्थानीय पुलिस थाने में पत्नी के खिलाफ लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई दी। वहीं उसकी पत्नी ने भी भरण-पोषण की राशि नहीं दिए जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पति-पत्नी का बयान लेने के बाद उन्हें फिर से कोर्ट की में जाने की सलाह दी है।