Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

रायपुर पहुंंची वंदे भारत ट्रेन, जानिए कितना लगेगा किराया, PM मोदी ने हरी झंडी दिखाकर नगापुर से किया था रवाना

0
291

रायपुर । वंदे भारत ट्रेन रायपुर पहुंची। इस ट्रेन को रविवार को सुबह PM नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। प्रदेश के बिलासपुर से नागपुर तक वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। इस रूट पर चलने वाली ये अब तक की सबसे आधुनिक और तेज ट्रेन है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

पूरे प्रदेश में इस ट्रेन का भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय ने राजनांदगांव में वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत किया। दुर्ग रेलवे स्टेशन में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र सांसद विजय बघेल,राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने स्वागत किया।


रायपुर रेलवे स्टेशन एवं कॉलोनी रेलवे स्टेशन में पूर्व मंत्री व वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर सांसद सुनील सोनी,पूर्व मंत्री व प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत, जिलाध्यक्ष जयंती पटेल, ने इस ट्रेन और यात्रियों का स्वागत किया।

जानिए क्या होगा किराया
वंदे भारत ट्रेन का IRCTC ने बिलासपुर से नागपुर के लिए चेयरकार का किराया AC-II के बराबर 1077 रुपए तय किया है। इसी तरह एग्जीयूटिव क्लास के लिए 2045 रुपए टिकट रखा है। वंदेभारत ट्रेन में बिलासपुर से रायपुर तक चेयरकार के लिए 470 और एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 905 रुपए किराया तय किया गया है। यात्रियों को बिलासपुर से दुर्ग के लिए 635 और 1155, बिलासपुर से राजनांदगांव के लिए 690 और 1265, बिलासपुर से गोंदिया के लिए 865 और 1620 रुपए खर्च करने होंगे।