Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

युवक को जुड़वा बहनों से शादी करना पड़ा महंगा, पुलिस ने दर्ज किया केस

0
280

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के सोलापुर में मुंबई की दो जुड़वां बहन ने एक ही दूल्हे से शादी कर ली हैं। दोनों बहनें पढ़ी लिखी हैं व पेशे से आईटी इंजीनियर हैं। इस शादी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दूल्हे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मालूम हो कि कानून के मुताबिक एक समय पर एक से ज्यादा शादी नही की जा सकती। वहीं इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 494 के तहत दूल्हे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं और जल्द ही कार्रवाई की जायेगी।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

जुड़वा बहनों का नाम रिंकी व पिंकी हैं जबकि लड़के का नाम अतुल हैं। दोनो बहनों का सपना था कि उनका दुल्हा एक ही इंसान हो। दुल्हन और दूल्हे के परिवार के लोग भी इस विवाह के लिए राजी हो गए। अपने पिता के निधन के बाद दोनों बहने अपनी मां के साथ रह रही थीं। एक बार उनकी मां बीमार हो गई तो दोनो बहनों ने अतुल की गाड़ी इस्तेमाल की थीं। तबसे उन लोगों के बीच प्यार पनपने लगा था। जिसके बाद दोनों बहनों ने अतुल के साथ पूरी जिंदगी बिताने का फैसला किया। शुक्रवार (2 दिसंबर) को तीनों ने शादी की थी। उसके बाद पुलिस ने अतुल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।