हस्ताक्षर न्यूज.
महासमुंद जिले के सरायपाली स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में 1.22 कैरेट वजन के 5 कच्चे हीरे मिले हैं। यह रिपोर्ट आज 23 जून 2026 को आधिकारिक रूप से सामने आई है। मिले हुए पांचों हीरों 2 हीरे जेम क्वालिटी (Gem Quality) यानी आभूषण (Jewelry) बनाने लायक उच्च गुणवत्ता के हैं। बाकी बचे 3 हीरों को औद्योगिक या अन्य श्रेणियों में रखा गया है। सीएम विष्णु देव साय ने इसे राज्य के खनिज क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।
यह सफल अन्वेषण NMDC-CMDC Limited (नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन और छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के संयुक्त उपक्रम) ने किया है। वैज्ञानिकों ने इस क्षेत्र में लंबे समय तक वैज्ञानिक सर्वेक्षण, नदी-नालों से स्ट्रीम सेडिमेंट सैंपलिंग और भू-भौतिकीय अध्ययन (Geophysical Survey) किया। इस ब्लॉक से लगभग 200 टन खनिजयुक्त मिट्टी और चट्टानों के नमूने (Bulk Samples) एकत्र किए गए थे। लगभग 500 मीटर तक की ड्रिलिंग से निकले इस 200 टन मलबे को जांच के लिए मध्यप्रदेश के पन्ना स्थित स्पेशल डायमंड प्रोसेसिंग प्लांट भेजा गया था, जहां प्रसंस्करण के बाद ये हीरे बरामद हुए। हालांकि यह खोज शुरुआती चरण (Initial Phase) में है, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह सरायपाली क्षेत्र में भविष्य में एक विशाल हीरा भंडार (Diamond Reserve) होने का मजबूत संकेत है





























