Advertisement Carousel

नए शैक्षणिक सत्र की कल से शुरुआत….. सरकार दो हफ्ते तक मनाएगी शाला प्रवेश उत्सव…. बच्चों का स्कूल आने पर तिलक लगाकर किया जाएगा स्वागत….. यूनिफार्म सेट और किताबें भी बांटी जाएगी…..

0
5

हस्ताक्षर न्यूज. छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र (2026-27) की शुरुआत तय समय पर 16 जून से हो रहा है।

Narendra Modi

मंगलवार से प्रदेश के सारे सरकार और प्राइवेट स्कूल शुरू हो जाएँगे। स्कूलों के खुलने के साथ ही राज्यभर में ‘शाला प्रवेश उत्सव’ मनाया जाएगा, जिसमें नए बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा।

नए सत्र के पहले ही दिन पात्र छात्र-छात्राओं को दो सेट स्कूल यूनिफॉर्म, मुफ्त किताबें और साइकिल बांटी जाने लगेंगी। सीएम विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं और विशेष संदेश दिया है। उन्होंने छात्रों को अपने जीवन में अनुशासन, समय प्रबंधन (Time Management) और अच्छे स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया है।

शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEOs) को निर्देश दिए हैं कि पहले दिन स्कूलों में शिक्षकों और बच्चों की 100% उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। इधर, मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा है कि वे नए सत्र में पूरी लगन के साथ पढ़ाई करें और मेहनत कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें। सीएम ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ की नई पीढ़ी को शिक्षकों के हाथों सौंप रहे हैं जो हमारे बच्चों का भविष्य संवारेंगे। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को बेहतर मार्गदर्शन और संस्कारयुक्त शिक्षा देने का आग्रह किया है।