Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

रायपुर के पहले मेयर, पूर्व विधायक, शिक्षाविद् और समाजवादी स्वरूप चंद जैन की किताब विधायकी का सफर का आज विमोचन….. विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस और चरण दास महंत के हाथों होगा विमोचन….

0
2

हस्ताक्षर न्यूज. रायपुर के पहले मेयर और अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक स्वरूप चंद जैन की किताब विधायकी का सफर का आज शाम विमोचन होने जा रहा है। शांति नगर के विमतारा हॉल में विधान सभा अध्यक्ष रमन सिंह के हाथों किताब का विमोचन होगा। अन्य अतिथियों में महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बेस और नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत शामिल होंगे।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

उल्लेखनीय है कि स्वरूप चंद जैन 1970 से राजनीतिक सामाजिक और शैक्षणिक कार्यों में कार्यरत हैं। कांग्रेस पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे है। महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के चुनाव का संचालन कई बरसो से करते आ रहे है। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय हैं। कांगेर वैली पब्लिक स्कूल और आर आई टी जैसे शिक्षण संस्थान की नींव और बुनियादी सोच उन्हीं की है।