Home छत्तीसगढ़ बस्तर के कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर अज्ञात व्यक्ति ने...
Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

बस्तर के कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर अज्ञात व्यक्ति ने किया जान लेवा हमला….. पूरे बस्तर में फैली सनसनी….

0
70

विधायक बघेल की पत्नी पर जानलेवा हमले से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 8 बजे घायल को महारानी अस्पताल लाया गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल आईसीयू में भर्ती कर लिया।  उनकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। डॉक्टरों का कहना है कि हाथों की नसें कटने से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ है और गले पर लगी चोट भी गंभीर है। फिलहाल प्राथमिक उपचार के बाद आगे की सर्जिकल प्रक्रिया पर विचार किया जा रहा है।