रायपुर। एक साइबर ठग ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों को ठगने की कोशिश की। आरोपि ने इस फर्जी आईडी से न केवल कई लोगों को संदेश भेजे, बल्कि अधिकारियों को भी आदेश जारी किए। इस मामले में साइबर रेंज थाना ने आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपि को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज जानकारी दी है कि गुरुवार शाम इस सम्बन्ध में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस फर्जी फेसबुक आईडी से कई पोस्ट भी की गई है। इतना ही नहीं, कुछ लोगों को मैसेज कर आदेश भी किया जा रहा है। साइबर सेल पुलिस जांच कर रही है कि आईडी कहां से बनाई गई और उसे कौन चला रहा है? इससे पहले भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा के सोशल मीडिया एकाउंट फेसबुक का क्लोन बनाया गया है और लोगों से ठगी करने मैसेज किया गया। जिसकी शिकायत पंकज झा ने साइबर थाने में की थी।
Latest article
लाता, अमर, गजेंद्र और पूरन्दर शायद विष्णु सरकार के नये चेहरे, एक बार फिर...
बस्तर से लता, बिलासपुर से अमर, दुर्ग से गजेंद्र और रायपुर से पुरदर हो सकते है साय कैबिनेट के नये चेहरे
दिल्ली से लौट कर...
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और सीएम साय के बीच रायपुर के स्टेडियम की...
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात, रायपुर के परसदा स्टेडियम में...
रेपो रेट के बाद अब गोल्ड लोन मे RBI ने दी राहत, 75 से...
वित्त मंत्रालय की सिफारिश के बाद अब 75 नहीं 85 प्रतिशत तक मिलेगा गोल्ड लोन
कल ही RBI ने रेपो रेट किया है कम, गोल्ड...