रायपुर। एक साइबर ठग ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों को ठगने की कोशिश की। आरोपि ने इस फर्जी आईडी से न केवल कई लोगों को संदेश भेजे, बल्कि अधिकारियों को भी आदेश जारी किए। इस मामले में साइबर रेंज थाना ने आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपि को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज जानकारी दी है कि गुरुवार शाम इस सम्बन्ध में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस फर्जी फेसबुक आईडी से कई पोस्ट भी की गई है। इतना ही नहीं, कुछ लोगों को मैसेज कर आदेश भी किया जा रहा है। साइबर सेल पुलिस जांच कर रही है कि आईडी कहां से बनाई गई और उसे कौन चला रहा है? इससे पहले भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा के सोशल मीडिया एकाउंट फेसबुक का क्लोन बनाया गया है और लोगों से ठगी करने मैसेज किया गया। जिसकी शिकायत पंकज झा ने साइबर थाने में की थी।
Latest article
खबरों की खोती हुई विश्वसनीयता पर निरंतर पहल के चिंतन समारोह ने पत्रकारिता को...
विश्वसनीय पत्रकारिता, सामाजिक समावेशिता और वैचारिक गरिमा का संगम रहा ‘निरंतर पहल’ का स्थापना दिवस समारोह
हस्ताक्षर न्यूज.
रविवार 11 अक्टूबर को रायपुर के वृंदावन हॉल...
त्योहार को देखते हुए upi चार्ज 15 अक्टूबर से नहीं होगा लागू…… दिवाली के...
हस्ताक्षर न्यूज. यूपीआई(UPI)पेमेंट पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने का फैसला फिलहाल दिवाली के बाद तक के लिए टाल दिया गया है।
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन...
दिल्ली का VIP इलाका पूरी तरह से फोर्स के कब्जे में…..45 से अधिक मेट्रो...
हस्ताक्षर न्यूज.
नई दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन रोकने के लिए पुलिस ने आज शनिवार को पूरे शहर की अभूतपूर्व और ऐतिहासिक...






























