Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

महादेव बेटिंग ऐप मामले में गिरफ्तार हुए एक्टर साहिल खान, लाए जा रहे मुंबई, कोर्ट में आज ही होगी पेशी

0
172

मुंबई पुलिस ने महादेव बेटिंग ऐप मामले में कथित संलिप्तता के लिए एक्टर साहिल खान को गिरफ्तार कर लिया है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी से पूर्व जमानत की उनकी याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई साइबर सेल की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार किया। इससे पहले एसआईटी ने दिसंबर 2023 में साहिल और तीन अन्य को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह नहीं आए थे। उन्होंने मेसर्स के साथ एक अनुबंध के तहत सिर्फ एक ब्रांड प्रमोटर होने का दावा किया। हालांकि, पुलिस ने कहा कि वह ऐप के को-ओनर थे। उन्हें रायपुर के रास्ते मुंबई लाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, वह लोटस ऐप 247 में पार्टनर थे और उन्हें 28 अप्रैल की दोपहर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

साहिल ने बताया कि उनका अनुबंध 24 महीने के लिए था, जिसमें उनके सोशल मीडिया पर प्रचार करना था। वीडियो पोस्ट करने के लिए 3 लाख रुपये मासिक मिल रहे थे। इसके बावजूद, अदालत ने अवैध संचालन में उनकी संलिप्तता का हवाला देते हुए उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। ‘स्टाइल’ और ‘एक्सक्यूज़ मी’ फिल्मों में अपने रोल्स के लिए जाने जाने वाले, साहिल अब फिटनेस पर ध्यान देते हैं, उन्होंने डिवाइन न्यूट्रिशन नाम का ब्रांड लॉन्च किया है, जो फिटनेस सप्लीमेंट देता है।

पुलिस के समन को नजरअंदाज कर दिया
2023 में, यह बताया गया कि महादेव बेटिंह ऐप मामले की जांच कर रही अपराध शाखा ने साहिल खान और तीन अन्य को 15 दिसंबर को अपने बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था। हालांकि, खान जांच के लिए पुलिस के सामने पेश नहीं हुए लेकिन उस अवधि के दौरान सोशल मीडिया पर जुड़े रहे। उन्होंने पूल में बैठे हुए अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की और कैप्शन दिया, ‘गुड मॉर्निंग, जुम्मा मुबारक।’ इसने ऐसा लगता है कि उन्होंने पुलिस के समन को नजरअंदाज कर दिया था।

कई सेलेब्स आए थे ED की चपेट में
‘आईएएनएस’ की रिपोर्ट्स के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि साहिल खान, एक फिटनेस विशेषज्ञ और यूट्यूबर के रूप में, कथित तौर पर ऐप को बढ़ावा देने और अधिक लोगों को इसका इस्तेमाल करने के लिए कहते थे। सट्टेबाजी और गेमिंग ऐप्स पर कार्रवाई के बाद ED ने एक साथ जांच के तहत इस मामले में कई बॉलीवुड एक्टर्स को जांच के दायरे में रखा था।