Advertisement Carousel

राजनांदगांव में पोलिंग बूथ पर भूपेश बघेल से भिड़े बीजेपी के कार्यकर्ता

0
108

राजनांदगांव: दूसरे चरण के तहत छत्‍तीसगढ़ की तीन सीटों पर जारी मतदान के बीच राजनांदगांव से बड़ी खबर आ रही है। यहां ग्राम टेडेसरा मतदान केंद्र पर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच धक्‍का-मुक्‍की की खबर आ रही है।

Narendra Modi

खबरों के अनुसार कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पहुंचने पर भी धक्का-मुक्की हुई। गांव के सरपंच पति व कांग्रेस नेता देवलाल साहू के बेटे सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप। भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को छाते से मारने की शिकायत की है। पुलिस और फोर्स के जवान मौके पर पहुंचे। पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने पहुंच कर बीजेपी कार्यकर्ताओं से घटना की जानकारी ली।