Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

दर्दनाक रोड हादसा: क्रेन और ऑटो के बीच हुई टक्कर, 7 लोगों की मौत

0
100

बिहार के पटना में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. जेसीबी और अनियंत्रित ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई और एक शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है. दिल दहलादेने वाली ये घटना मंगलवार को पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के रामलखन पथ पर हुई. जानकारी के मुताबिक पटना मेट्रो का काम में लगी एक जेसीबी में एक अनियंत्रित ऑटो ने सीधी टक्कर मार दी.

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

हादसा इतना भयावह था कि 7 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं एक शख्स इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और हादसे की जांच जारी है. पटना में हुए सड़क हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.