Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, 50 कर्मचारियों से भरी बस खदान में गिरी, 12 लोगों की मौत

0
87

रायपुर: दुर्ग जिले में केडिया डिस्टलरी के 50 कर्मचारियों को लेकर कुम्हारी से भिलाई लौट रही बस मंगलवार रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है. हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पह पहुंची और घटनास्थल पर बचाव कार्य शुरू किया है.

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

पुलिस के अनुसार, केडिया डिस्टलरी से रायपुर कुम्हारी रोड की ओर बस जा रही थी. तभी कुम्हारी थाना क्षेत्र के पास बस एक मुरुम खदान में 50 फीट नीचे गड्ढे में गिरी है. रात नौ बजे वापस लौटने के दौरान बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. पुलिस और प्रशासन की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची.

हादसे में 12 लोगों की दुखद मौत

रायपुर एसपी जितेंद्र शुक्ला ने हादसे में 12 लोगों की दुखद मौत की पुष्टि की है. घायलों को भिलाई-दुर्ग और रायपुर रेफर किया गया है. कुछ लोगों को बहुत गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है.