Advertisement Carousel

CRPF के 11 जवान घायल, चुनावी ड्यूटी में जाते समय बस पलटने से हुआ हादसा

0
140

बस्तर. रतेंगा में सीआरपीएफ जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. ये सभी जवान चुनावी ड्यूटी में कोंडागांव जा रहे थे. इस हादसे में 11 जवान और ड्राइवर घायल हुए हैं. ये सभी जवान 188 बटालियन के हैं. जवानों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा भेजा गया है.

सभी जवान पुस्पाल कैम्प से रवाना हुए थे. रतेंगा अंधा मोड़ पर एम्बुलेंस रोड से नीचे उतरने से पलट गई. हादसे में घायल 7 जवानों को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. फिलहाल सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.