Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

आदित्य नारायण ने फैन संग की बदसलूकी, मारा और फोन छीनकर फेंक दिया, खूब हो रही है थू-थू

0
107

भिलाई: बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उनकी चर्चा भिलाई कॉन्सर्ट को लेकर हो रही है, जहां से उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक फैन को मारते हुए और उसका फोन छीनकर फेंकते हुए दिख रहे हैं। फैन के साथ उनकी ये बदसलूकी देखने के बाद हर तरफ उनकी थू-थू हो रही है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

आदित्य नारायण छत्तीसगढ़ के कॉलेज में एक कॉन्सर्ट को होस्ट करने गए थे। यहां कई म्यूजिक लवर्स मौजूद थे। इस वायरल वीडियो में आदित्य को शाहरुख कान की फिल्म ‘डॉन’ का गाना गाते हुए देखा जा सकता है।

इसी दौरान आदित्य अपना आपा खो बैठते हैं। ऐसा लग रहा है कि वो गा रहे थे और तभी उनकी परफॉर्मेंस रिकॉर्ड कर रहे एक फैन पर उनका ध्यान गया। अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि आखिर आदित्य को कौन-सी बात नागवार गुजरी, लेकिन वो अपने फैन के हाथ पर मारते हुए दिख रहे हैं। वो उसका फोन छीनकर दूर फेंक देते हैं।

सदमे में दर्शक, हो रही आलोचना

36 साल के आदित्य का ये बुरा बर्ताव देख वहां मौजूद दर्शक सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी इस हरकत की काफी आलोचना हो रही है। लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। एक यूजर ने लिखा, ‘आदित्य नारायण को क्या दिक्कत है? इतना घमंड किसलिए? अपने ही फैंस के प्रति इतना अपमानजनक?’ दूसरे यूजर ने कॉमेंट किया, ‘वो अपने आप को क्या समझता है?’