Advertisement Carousel

मतदान करने गए 8 ग्रामीण पर मधुमक्खी ने किया हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती

0
137

जशपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 7 मई को जारी है। इसमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में वोट डाले जा रहे हैं। मतदाता बड़े ही उत्साह के मतदान कर रहें। इस दौरान जशपुर जिले के आरा मतदान केंद्र में ग्रामीणों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले में 8 ग्रामीणों घायल हो गए। इसके बाद सभी घायल ग्रामीणों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं। जशपुर विधायक घायलों से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे।