Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 4 नक्‍सली ढेर, सात हुए घायल

0
79

बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर हो गए। इसके अलावा सात नक्सली घायल हुए है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

गंगालुर इलाके में हुई मुठभेड़
जानकारी के अनुसार, छत्‍तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है। इसी अभियान के तहत सुरक्षाबलों की टीम बीजापुर जिले में नक्सल प्रभावित क्षेत्र गंगालुर इलाके में निकली थी। इसी दौरान सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई।

चार नक्सली हुए ढेर
बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी फायरिंग में चार नक्सली मौके पर ही ढेर हो गए। इसके अलावा सात नक्सली गोली लगने से घायल हो गए।