Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में कोरोना हुआ बेकाबू, एक ही दिन में मिले 326 मरीज, रायपुर में तेजी से बढ़ रहा

0
271

छत्तीसगढ़ में कोरोना आंकड़ा में थमने का नाम ही नहीं ले रही है। लगातार कोरोना संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। प्रदेश में आज 326 नए मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब संक्रमण दर बढ़कर 7.44 हो गया है। प्रदेश में आज 4381 कोरोना सैंपल की जांच की गई है, जिसमें से 326 कोरोना मरीज निकले हैं। वही राजधानी रायपुर में सबसे ज्यादा केस मिला है।

देखें जिलेवार आंकड़ा
बलरामपुर, नारायणपुर से 1-1, कोरिया, बालोद, बलौदाबाजार से 7-7, बेमेतरा, जांजगीर-चांपा 8-8, गरियाबंद, कोरबा से 9-9, रायगढ़ से 10, दंतेवाड़ा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 1-1, महासमुंद से 12, सरगुजा से 14, बिलासपुर से 20, बीजापुर से 24, दुर्ग से 29, राजनांदगांव से 21, धमतरी से 11, सूरजपुर से 22, कांकेर से 31, रायपुर से 44 कोरोना संक्रमित पाए गए। शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। प्रदेश में अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 994 हो गयी है।