Advertisement Carousel

CG में लगे डिज्नीलैंड मेले में 3 लोगों की मौत, फूड पॉइजनिंग की आशंका

0
117

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बुधवारी स्थित डिज्नीलैंड मेला में उत्तर प्रदेश के तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। मृतकों के शवों को जिला मेडिकल कॉलेज में रखा गया है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह का खुलासा हो पाएगा।

मृतकों की पहचान 12 वर्षीय सोहेल खान, 28 वर्षीय अनिल कुमार पांडे और 21 वर्षीय समीर खान के रूप में हुई है। मृतक उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बुधवारी स्थित डिज्नीलैंड मेले की है। मौत के पीछे फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है।