Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

CG में जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की मौत, मृतकों में एक सेना का जवान शामिल

0
231

जांजगीर चांपा जिले के रोगदा गांव में देसी शराब पीने से तीन लोगों की मौत हुई है। जिसमें एक सेना का जवान भी है। दूसरा मृतक कोरबा के प्लांट में काम करता है। वहीं, तीसरा मृतक किसान है। तीनो एक ही गांव के रहने वाले हैं। इस मामले में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि मामले की जांच कराएंगे, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

तीनों सुबह सात बजे गांव से ही देशी शराब लेकर पीने लगे। जिसके बाद तीनों बेहोश होकर गिर गए। तीनों को उपचार के लिए नवागढ़ सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया है। पुलिस को सूचना दी गई है और मामले की जांच पड़ताल पुलिस कर रही है।

परिजनों से मिली जानकारी अनुसार, आज सोमवार की सुबह शराब पीने के लिए नन्दलाल कश्यप जो कि इंडियन आर्मी में टेक्नीशियन के पद पर काम करता था। परस साहू जोकि किसान है और सतीश कश्यप कोरबा के प्लांट में काम करता है। तीनों गांव के एक व्यक्ति हरप्रसाद से देशी शराब खरीद कर पी रहे थे। जिसके कुछ देर बाद तीनों बेहोश होकर गिर पड़े, उन्हें उपचार के लिए नवागढ़ सीएचसी अस्पताल भेजा गया था। जहां डॉक्टर ने उपचार के दौरान तीनो को मृत घोषित किया है, परिजनों ने शराब में जहर मिले होने की आशंका जाहिर की है।