Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

बिलासपुर में रोड एक्सीडेंट में 2 लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

0
61

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दो बाइक के बीच जोरदार भिड़त हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को इलाज के लिए सिम्स अस्पातल ले जा रहे थे। तभी रास्ते में ही एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो लोगों का सिम्स अस्पातल में भर्ती कराया गया,जहां उनका इलाज चल रहा हैं। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा नयनतारा कॉलेज के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि, बीती रात को अमलीपारा में रहने वाले रामलाल सूर्यवंशी, अश्वनी सूर्यवंशी और सुशीला बाई बिलासपुर से अपने घर की लौट रहे थे। तभी नयनतारा कॉलेज के पास दूसरी ओर से आ रही बाइक से उनकी आमने – सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बिटकुला हरदुली निवासी दीपेश सूर्यवंशी की मौके पर ही मौत हो जाती है। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों का सिम्स में चल रहा इलाज

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को इलाज के लिए सिम्स अस्पातल ले जा रहे थे। तभी रास्ते में ही रामलाल सूर्यवंशी की मौत हो गई। वहीं दो लोगों का सिम्स अस्पातल में भर्ती कराया गया,जहां उनका इलाज चल रहा हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।