Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

CM बघेल के लिए पंजाब से आई 12 ब्लैक फॉर्च्यूनर, अब इन नई दमदार गाड़ियों में दौरा करेंगे भूपेश बघेल

0
247

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले में अत्याधुनिक सुरक्षा मानकों से लैस काले रंग के नए टोयोटा फॉर्च्यूनर वाहन शामिल किए गए हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने आज सवेरे यहां अपने निवास परिसर में अपने काफिले में शामिल हो रहे इन नए वाहनों की मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री इसके बाद नए वाहनों के काफिले में पुलिस लाइन रायपुर हेलीपेड के लिए रवाना हुए। जहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए रवाना हुए।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल के काफिले की पुरानी गाड़ियां करीब पांच साल चल चुकी हैं। सुरक्षा कारणों से इन गाड़ियों को बदला गया है। पुरानी गाड़ियां एक लाख 30 हजार किलोमीटर से ज्यादा चल चुकी हैं। अब इन नई गाड़ियों में ही प्रदेश का दौरा भूपेश बघेल दौरा करेंगे।