Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक, लोकसभा में कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से कूदा युवक, जूते से स्प्रे निकालकर फैला दिया धुआं

0
132

नई दिल्‍ली: 2001 आतंकी हमले की बरसी पर संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। विजिटर गैलरी से दो व्‍यक्ति लोकसभा में कूद गए। फिर वह आसन की ओर बढ़ने लगे। आसपास मौजूद सांसदों ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों को पकड़कर संसद मार्ग थाने लाया गया है। यहीं पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। आरोपियों के नाम अमोल शिंदे और नीलम बताए जा रहे हैं। लोकसभा में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया। जिस समय यह घटना हुई, सदन में जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए जा रहे थे। पश्चिम बंगाल से बीजेपी सांसद स्‍वगेन मुर्मु अपनी बात रख रहे थे। अचानक हुए घटनाक्रम से सब सकपका गए। सदन के माइक से आवाज आई कि ‘कोई गिरा क्‍या… गिर गया… पकड़ो… पकड़ो उसको’। फौरन पीठासीन अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

क्‍या थी वह पीली गैस
जनकारी के अनुसार दोनों ने कथित तौर पर गैस उत्सर्जित करने वाली सामग्री फेंकी। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। जब एक युवक को सदन से बाहर ले जाया गया तो, उसके जूते से पीले रंग का धुआं निकलता रहा। इससे आसपास गैस फैल गई। आखिर यह गैस क्या थी, इसकी जांच की जा रही है।

संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहे दो लोग हिरासत में
दिल्ली पुलिस ने ट्रांसपोर्ट भवन के सामने से भी दो प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि एक पुरुष और एक महिला को हिरासत में लिया है, जो रंग-बिरंगा धुआं छोड़ने वाली सामग्री के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। घटना संसद के बाहर हुई।