Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

रायपुर की पुलिस कॉलोनी में हुआ मर्डर, महिला का गला काटकर की गई हत्या

0
113

रायपुर: राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां आमासिवनी पुलिस कालोनी में महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई है। मृतक महिला सुकमा में पदस्थ डाग हैंडलर शिशुपाल सिंह की पत्नी है। घटना के बाद अज्ञात हत्यारा मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। यह मामला विधानसभा थाना इलाके का है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

जानकारी के अनुसार पड़ोसी ने घर में बाहर से ताला लगा देखकर मृतका को काल किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं होने पर पड़ोसी ने मृतका के पति को सुकमा फोन किया। इसके बाद पति ने भी पत्नी को फोन किया लेकिन काल रिसीव होने पर पति ने सुकमा से रायपुर कंट्रोल रूम को सूचना दी। कंट्रोल रूम ने विधानसभा थाना को इसकी जानकारी दी।

खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था महिला का शव
पुलिस जब घटनास्‍थल पर पहुंची तो घर के बाहर ताला लगा हुआ था। पुलिस जब घर के अंदर घुसी तो महिला की लाश मिली। महिला का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। प्राथमिक जांच में पता चला कि हत्‍यारे ने किसी धारदार हथियार से महिला की गला काटकर हत्‍या कर दी। पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि मृतक महिला सुकमा में पदस्थ डाग हैंडलर शिशुपाल सिंह की पत्नी है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी के साथ काल डिटेल को खंगाला जा रहा है। पुलिस महिला की हत्‍या की हर एंगल से जांच कर रही है। हालांकि अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।