Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

CG: पति से लड़ाई के बाद तालाब में कूदी महिला, आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

0
162

दुर्ग।जिले के भिलाई में एक महिला ने पति से झगड़ा के बाद तालाब में कूदकर खुदकुशी कर ली। सुबह 6 बजे घूमने गए लोगों ने इसकी जानकारी दी। भिलाई नगर पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकालकर पीएम के लिए भेज दिया। शुक्रवार देर रात को भिलाई सेक्टर-6 बी मार्केट निवासी मनीष सिंह का पत्नी प्रीति सिंह (38) से किसी बात को लेकर काफी झगड़ा हो गया। प्रीति गुस्से में आकर घर से बाहर चली गई। मनीष को लगा कि वो छत पर गुस्से में गई होगी थोड़ी देर में आ जाएगी।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

जब काफी देर तक प्रीति नहीं लौटी तो मनीष को चिंता हुई। उसने पूरे घर और छत में उसे ढूंढा। जब प्रीति का पता नहीं चला और उसने फोन भी नहीं उठाया तो मनीष ने अपने रिश्तेदारों को फोन किया। मनीष और उसके रिश्तेदार प्रीति की तलाश कर ही रहे थे कि सुबह 6 बजे के बीच किसी ने प्रीति का फोन उठाया और बताया कि ये फोन सेक्टर 7 तालाब के पास पड़ा था। तालाब में किसी की बॉडी तैर रही है। इस पर मनीष तुरंत वहां पहुंचा और देखा तो वो लाश प्रीति सिंह की थी। भिलाई नगर पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई के बाद उसे पीएम के लिए भेज दिया है।