बालोद। जिले के भुसरेंगा गांव में एक महिला ने अपने पति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी काम नहीं करता था, जिससे वह परेशान थी. और आए दिन दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद होते रहता था. जिससे नाराज पत्नी ने उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गई. जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम सुदामा (उम्र 39 साल) है जो कि भूसरेंगा का ही रहने वाला था, उसकी हत्या को अंजाम देने के बाद उसकी पत्नी योगिता मौके फरार हो गई थी. वहीं घटना के बाद सुदामा के परिजनों ने उसे घायल अवस्था में धमतरी के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद सनौद थाना पुलिस ने आरोपी योगिता की पातसाजी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. वहीं योगिता ने भी अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर दुर्ग जेल में भेज दिया है.
Latest article
छत्तीसगढ़ के कानून और संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी का संविधान दिवस के दिन हुआ...
हस्ताक्षर न्यूज. छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी का गुरुवार को निधन हो गया। वे 86 वर्ष के थे।
उनके...
सोने और चांदी की कीमतों में आज भारी गिरावट…..चांदी 1 लाख 43 हज़ार रुपए...
हस्ताक्षर न्यूज. सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली। बुधवार को चांदी 9,103 रुपये सस्ती होकर 1.43 लाख रुपये प्रति...
PRA और Barbarik Group….. के ठिकानों पर आयकर विभाग को मिली अकूत संपत्ति….. लगभग...
हस्ताक्षर न्यूज. छत्तीसगढ़ के प्रमुख कारोबारी समूहों पीआरए (PRA) और बर्बरीक ग्रुप (Barbarik Group) के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी में 18 बैंक...



























