Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ का मौसम गजब बदला- स्कूलों में छुट्‌टी के आदेश, एयरपोर्ट पर लैंड नहीं हो पाई फ्लाइट, कोहरा ही कोहरा

0
242

 

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

रायपुर । रायपुर समेत प्रदेश के सभी जिलाें में मौसम ने गजब की करवट ली है। सभी प्रमुख जिलों में बारिश हुई है। आलम है कि दोपहर बाद भी कोहरा नहीं छंटा। रायपुर के एयरपोर्ट पर अहमदाबाद और मुंबई से रायपुर आ रहे प्लेंस को कोहरे की वजह से लैंडिंग की अनुमति नहीं दी जा सकी। यहां तक की प्रदेश के कुछ जिलों में स्कूलों को छुट्‌टी के आदेश जारी देने पड़े हैं।|

मौसम विभाग ने आज के दिन को शीत दिवस बताया है। रायपुर और दुर्ग सभांग के एक दो जिलों में पारा 9 डिग्री तक जा पहुंचा है। क्षेत्र में बंगाल की खाड़ी से नम पूर्वी हवाओं के आगमन के कारण, सरगुजा और बिलासपुर संभागों के कई स्थानों पर सुबह से मध्यम से घना कोहरा छाया हुआ है।

जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट ने सुबह 9.50 बजे मुंबई से उड़ान भरी थी। 11.30 बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर लैंड करना था। यहां मौसम खराब होने के कारण लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल गई। इस वजह से फ्लाइट को नागपुर ले जाया गया। वहीं अहमदाबाद से उड़ान भरी इंडिगो की फ्लाइट को भी भुनेश्वर डायवर्ट किया गया है।

अंबिकापुर के स्कूलों में 3 दिन की छुट्टियां
ठंड के प्रकोप को देखते हुए बलरामपुर के बाद अब अंबिकापुर में भी स्कूलों में छुट्टी के आदेश दिया गये हैं। अंबिकापुर में 3 दिनों तक छुट्‌टी घोषित की गई है। 7 जनवरी तक छुट्टी के आदेश दिये गये हैं। 7 जनवरी तक प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक स्कूल बंद रहेंगे। कलेक्टर कुंदन कुमार ने आदेश जारी किया। ठंड के कारण बच्चों की तबियत नहीं बिगड़े, इसलिए सरगुजा जिला प्रशासन ने विंटर वेकेशन को बढ़ाने का फैसला लिया है। वहीं घने कोहरे के कारण स्कूल बसों को भी आने-जाने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इससे हादसों की आशंका भी लगातार बनी हुई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से चल रही ठंडी हवाओं के कारण ऐसी स्थिति बनी है। बुधवार को बारिश होने से दुर्ग जिले के तापमान में गिरावट आई है। वहीं अन्य जिलों का अधिकतम तापमान 3 डिग्री तक लुढ़का है। न्यूनतम तापमान में कोई खास गिरावट दर्ज नहीं की गई है।

बलरामपुर के स्कूलों में दो दिन की छुट्टी
बलरामपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए 4 और 5 जनवरी को सभी निजी व शासकीय स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। हालांकि पहले से ही सुबह की पाली के स्कूल 9 बजे से लग रहे हैं। दिनभर शीतलहर चलने व आगामी दो दिनों में तापमान में और गिरावट के मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए कलेक्टर ने यह आदेश जारी किया है।