Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

हमने युवाओं को अप्रैल फूल नहीं बनाया, जानिए ऐसा क्यों कह रहें हैं सीएम भूपेश बघेल

0
239

रायपुरः छत्तीसगढ़ सरकार ने एक अप्रैल से प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देना शुरू कर दिया है। इस अब सियासत भी शुरू हो गई है। भाजपा बेरोजगारी भत्ते को लेकर राज्य सरकार पर तमाम आरोप लगा रही है। वहीं अब इसे लेकर प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल का भी बयान सामने आया है। सीएम ने कहा कि हमने युवाओं को अप्रैल फूल नहीं बनाया है। एक अप्रैल को ही 4 लोगों को बेरोजगारी भत्ता का चेक दिया है। बेरोजगारी भत्ता प्रक्रिया कठिन होने के आरोपो का जबाव देते हुए सीएम ने कहा कि हमारी सरकार में बेरोजगारी भत्ता प्रक्रिया सरल है। इसके लिए बजट में 250 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

सीएम ने बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप

सीएम भूपेश ने केन्द्रीय एजेंसी की कार्रवाई को लेकर बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने केन्द्रीय एजेंसी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है। हमारी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश हुई। भाजपा हमारी बहुमत कम होती तो विधायक तोड़ने का काम करते हैं। दूसरे राज्यों में भी सरकार गिराने की कोशिश हुई है।