Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

भाजपा की तरफ से सरकार बनाने का दावा पेश: विधायकों और संगठन के नेताओं के साथ राजभवन पहुंचे विष्णु देव साय

0
115

रायपुर। मुख्यमंत्री के तौर पर विष्णुदेव साय के चयन के बाद अब भाजपा के आला नेता राजभवन पहुँच चुके है। वह यहां राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया। नेताओं के साथ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर भी है। जो नेता फिलहाल विष्णुदेव साय के साथ है उनमें भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, मोतीलाल साहू, पुन्नू लाल मोहले, अमर अग्रवाल, लता उसेंडी और भैया लाल राजवाड़े शामिल है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री का चुनाव पूरा हो चुका है। कुनकुरी विधायक विष्णुदेव साय प्रदेश के नए सीएम होंगे। विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी और फिर उनके नाम का ऐलान किया गया। भाजपा के दिग्गज नेता विष्णुदेव साय ने कुनकुरी से कांग्रेस के यूडी मिंज को इस बार 25 हजार से ज्यादा वोटों से परास्त किया है। साय तीन बार सांसद और दो बार विधायक रह चुके है। संगठन में भी उन्हें बड़ा पद मिल चुका है। वह दो बार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है।