Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

बेमेतरा हिंसा के विरोध में VHP का छत्तीसगढ़ बंद आज, रायपुर में बवाल, बस में तोड़फोड़

0
313

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के एक गांव में हुई दो समुदायों के बीच हुई झड़प में एक युवक की जान चली गई थी.इस हत्या के विरोद में विश्व हिंदूं परिषद ने आज छत्तीसगढ़ बंद का आयोजन किया है.इस दौरान सोमवार को रायपुर बस स्टैंड में विहिप कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया.उन्होंने बस में तोड़ फोड़ की. विहिप के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में बस स्टैंड बंद कराने पहुंचे हैं.

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

कहां कहां बंद कराने पहुंचे विहिप कार्यकर्ता

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने रायपुर के सबसे बड़े मार्केट शास्त्री बाजार को बंद करा दिया है.बंद के दौरान बड़ी संख्या में विहिप के कार्यकर्ता जय स्तंभ चौक और शास्त्री बाजार में जुटे हैं. विश्व हिंदू परिषद के इस बंद को बीजेपी ने भी अपना समर्थन दिया है.


बेमेतरा में 22 साल के भुनेश्वर साहू की हत्या के बाद उनके परिजन आरोपियों की फांसी देने की मांग कर रहे हैं.बंद के दौरान किसी प्रकार की हिंसा और अप्रीय स्थिति से निपटने के लिए शहर के हर चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है.

बेमेतरा में हुई हिंसा में युवक की मौत

बेमेतरा जिले के बीरनपुर में आठ अप्रैल को एक बच्चे से मारपीट की घटना सामने आई थी.इसके बाद दो पक्षों में झड़प हो गई. इस झड़प में 22 साल के भुनेश्वर साहू की मौत हो गई. इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है.पुलिस जब मौके पर पहुंची तो गुस्साए लोगों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया था. इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे.


वहीं कुछ लड़कों ने पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी थी. इसके बाद अलग-अलग रास्तों से जाकर दूसरे पक्ष के घरों में आग लगाने की कोशिश की गई थी. इन घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में धारा 144 लागू कर दी थी. गांव में मोबाइल जैमर लगा दिए गए. इससे गांव में फोन कॉल तो हो रहे हैं लेकिन इंटरनेट नहीं चल रहा है.

रायपुर के जयस्तंभ चौक पर विश्व हिंदू परिषद और भाजपा कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम किया। सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा पढ़ी, और हिंदू जागो गीत गाए जा रहे हैं। शंकर नगर, मालवीय रोड, गोल बाजार जैसे इलाके में बाइक पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोग दुकानें बंद कराने निकले हुए हैं।
राजधानी रायपुर में सुबह से मार्केट बंद है दोपहर बाद तय होगा कि, दुकानें खुलेंगी या नहीं।