रायपुर पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, किसान महासम्मेलन में होंगे शामिल

0
28

रायपुर: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आज राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री रामविचार नेताम, टंक राम वर्मा, श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक किरण देव, राजेश मूणत, अनुज शर्मा, भावना बोहरा, अमर अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू ने भी केंद्रीय रक्षा मंत्री का स्वागत किया।

राजनाथ सिंह रायपुर में बड़ी किसान सभा को संबोधित करेंगे। यह सभा रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होगी। इस सभा का नाम किसान महासम्मेलन है, जिसमें करीब एक लाख से ज्यादा किसानों के जुटने का दावा किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों का एलान कर दिया है, इसलिए इसी सभा को चुनावी बिगुल बजाने वाली सभा का भी नाम दिया जा रहा है।

प्रदेशभर से जुड़ेंगे किसान
बीजेपी नेता ने जानकारी देते हुए बताया की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में किसान महासम्मेलन में 1 लाख से ज्यादा प्रदेश भर के किसान इकट्ठा होने वाले हैं। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है, सभा के लिए मंच तैयार हो गया है। हाल ही में एकात्मक परिसर में हुई भाजपा किसान मोर्चा रायपुर और भाजपा ग्रामीण की बैठक में प्रभारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मिली जानकारी के अनुसार तीन विधानसभा अभनपुर, धरसीवा और तिल्दा से से किसान ट्रैक्टर बस और अन्य साधनों से कार्यक्रम स्थल पहुंच रहे हैं। वही हर विधानसभा क्षेत्र से करीब 4000 से ज्यादा किसानों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

किसान सम्मेलन को राजनाथ सिंह करेंगे संबोधित
भाजपा नेताओं का कहना है कि किसान महासम्मेलन में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के संबोधन को पूरे देश का किसान सुनने वाला है। साइंस कॉलेज मैदान में होने वाले किसान महासम्मेलन के लिए भाजपा के कार्यकर्ता ने गांव-गांव पहुंचकर किसानों से चर्चा की है इसके बाद किसान खुद ही सम्मेलन का हिस्सा बने भी पहुंच रहे हैं। किसान मोर्चा के पदाधिकारी ने बताया की राष्ट्रीय कर परिषद की बैठक में हमें यह कार्यक्रम मिला है। पीएम मोदी ने हमें छत्तीसगढ़ की 11 सीटें जीतकर देने की बड़ी जिम्मेदारी दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर लोकसभा के 12 मंडल और 170 शक्ति केंद्रों के 840 बूथ में जाकर काम करने के निर्देश दिए हैं।