Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

आज रायपुर की चारों विधानसभा से गुजरेगी बीजेपी की परिवर्तन यात्रा, होगा भव्य स्वागत

0
179

रायपुर। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा से शुरू हुई भाजपा की परिवर्तन यात्रा मंगलवार को दोपहर दो बजे रांवाभांठ स्थित मां बंजारी माता मंदिर से प्रवेश करेगी। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के साथ केंद्रीय मंत्री डा भागवत कराड़ परिवर्तन यात्रा की अगुवाई करेंगे। शहर के अलग-अलग 80 स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। 80 से अधिक स्थानों पर मंच लगाया जाएगा एवं भाजपा सहित मोर्चा प्रकोष्ठों द्वारा यात्रा का स्वागत किया जाएगा।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

परिवर्तन यात्रा करीब 48 किमी की यात्रा तय करते हुए जयस्तंभ चौक स्थित शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण-पुष्पांजलि अर्पित के साथ संपन्न होगी। परिवर्तन यात्रा मां बंजारी मंदिर से प्रारंभ होकर व्यास तालाब, बुधवारी बाजार, उरला चौक, सरोना होते हुए रिंग रोड नंबर 2 से भनपुरी चौक पहुंचेगी।

यहां भनपुरी मंडल के कार्यकर्ता और लोग सांस्कृतिक नृत्य, बाजे -गाजे के साथ स्वागत करेंगे। भनपुरी चौक से पाटीदार भवन होते हुए यात्रा रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वीर शिवा जी वार्ड खमतराई में प्रवेश करेगी। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में करीब 20 से अधिक स्थानों पर स्वागत मंच बनाए गए हैं।

परिवर्तन यात्रा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के सुंदर नगर में प्रवेश करेगी, जहां से लाखेनगर, पुरानी बस्ती, कंकाली पारा, सदर बाजार, सिटी कोतवाली, कालीबाड़ी सिद्धार्थ चौक, टैगोर नगर होते हुए रायपुर ग्रामीण विधानसभा होते हुए उत्तर विधानसभा में प्रवेश कर फाफाडीह, एमजी रोड, शारदा चौक, जय स्तंभ चौक पर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम के बाद संपन्न होगी। परिवर्तन यात्रा की तैयरियों को अंतिम रुप दिया गया है। राजधानी में परिवर्तन यात्रा के लिए प्रभारी की जिम्मेदारी विधायक बृजमोहन अग्रवाल और पूर्व मंत्री राजेश मूणत को सौंपी गई है।